सामाजिक यायावर
अबुझमाड़ भारत का वह आदिवासी इलाका है जहां पर 2009 तक अबुझमाड़ से बाहर के लोगों के लिए अबुझमाड़ में प्रवेश प्रतिबंधित रहा था। माओवादियों ने जंगल के प्रवेश मार्गों पर लैंड माइन्स लगा कर प्रशासनिक सेवाओं का मार्ग अवरुद्ध कर रखा था। इसलिए अबुझमाड़ के आदिवासी लोग हमारी आपकी दुनिया से कटे रहे, अपरिचित रहे।
डा० संतोष कुमार देवांगन, अतिरिक्त जिला दंधाधिकारी, ADM, नारायणपुर ने टेलीफोनिक चर्चा के दौरान बताया कि श्री टामन सिंह सोनवानी, जिलाधिकारी, DM, नारायणपुर के निर्देश पर वे व श्री दीपक हिरवानी, निजसचिव, जिलाधिकारी नारायणपुर अबुझमाड़ के बच्चों के साथ दिल्ली भ्रमण पर पहुंच चुके हैं।
अबुझमाड़ क्षेत्र के ये आदिवासी बच्चे भारत के राष्ट्रपति आदि से मिलने, लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने, संसद, सेना मुख्यालयों, चुनाव आयोग, लाल किला, कुतुबमीनार आदि देखने के लिए दिल्ली कुछ दिनों के लिए आए हैं।
यदि आप इन बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाना चाहते हैं, उनका नई दुनिया में स्वागत करना चाहते हैं, उनको महसूस कराना चाहते हैं कि उनके घर अबुझमाड़ के बाहर की दुनिया व लोग कैसे हैं। तो आप इन बच्चों से मिलें, उनके साथ कुछ समय बिताएं।
यदि आप ऐसा करने के इच्छुक हैं तो आपकी सुविधा के लिए दिल्ली में बच्चों के प्रस्तावित-कार्यक्रम व संपर्क की सूचना निम्न है।
- 11 नवंबर – भारत के राष्ट्रपति, लोटस टेम्पल व इंडिया गेट
- 12 नवंबर – कुतुब मीनार, विज्ञान भवन, हुमाऊँ का मकबरा, राजघाट
- 13 नवंबर – अक्षरधाम मंदिर, मेट्रो ट्रेन, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, विभिन्न देशों के राजदूतों के कार्यालय
- 14 नवंबर – थलसेना मुख्यालय, वायुसेना मुख्यालय, जलसेना मुख्यालय, CRPF मुख्यालय
- 15 नवंबर – भारतीय चुनाव आयोग, खेलगांव
- 16 नवंबर – नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT), भारत के प्रधानमंत्री, भारत की संसद, मीडिया संस्थान
संपर्क :
डा० संतोष कुमार देवांगन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, ADM, 09425253589 व
श्री दीपक हिरवानी, निज सचिव, जिला दंडाधिकारी (जिलाधिकारी), DM, 09425595244
यह कार्यक्रम किसी NGO का फंड से आयोजित कार्यक्रम नहीं है। यह जिला प्रशासन के संवेदनशील अधिकारियों का कार्यक्रम है। यहां तक कि इन अधिकारियों ने इस आयोजन में होने वाले खर्च में सहयोग के लिए अपने वेतन में से आर्थिक सहयोग भी किया है। इन अधिकारियों ने अबुझमाड़ में क्या काम किए और कर रहे हैं, उसका कुछ अंश समझने व जानने के लिए आप दी हुई लिंक पर जाकर लेख पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply