Vivek “सामाजिक यायावर”
मैं तब भी मेहनत करता था
मैं आज भी मेहनत करता हूं
आप तब भी वादे करते थे
आप आज भी वादे करते हैं
नियति
आपने जबरन बनाई
या
आपके बनाये ईश्वर ने बनाई
कुछ तो है
जो
मेहनतकश को नीचे रखता है
मेहनतकश को कुचलने वाले को ऊंचे रखता है
विज्ञान आपका
बाजार आपका
तकनीक आपकी
मुद्रा आपकी
कानून आपके
राष्ट्र आपके
सेना आपकी
संविधान आपके
जीवन मूल्य आपके
धार्मिक किताबें आपकी
मंदिर आपके
पुरोहित आपके
अपराध की परिभाषाएं आपकी
अपराध को लिये नियत दंड आपके
अपराधी आपके
न्यायालय आपके
न्यायाधीश आपके
सबकुछ आपका
केवल एक को छोड़कर
और वह एक है
मुझ जैसा ‘मेहनतकश’
पता नहीं क्यों
आप
मेहनतकश को अपना नहीं मानते
पता नहीं क्यों
आप
भयभीत रहते हैं मेहनतकश से
जो सहज प्राकृतिक नियमों
को इतर रखकर
आपनें सबको असहज करने
के तंत्र बनाये
आपनें डरकर तंत्र बनाये
खुद को सहज करने को
लेकिन खुद को घोर
असहजता ही दी।
कभी सोचा आपने
कि
वास्तव में आपको
भयभीत
मुझसे होना था
या
खुद अपने आपसे।
बस यही कहना था
और
हजारों साल के
शोषण व अन्याय
के बावजूद
यह कह पाने की
हिम्मत
आज भी है
मुझमें।

About author:
Vivek Umrao Glendenning “SAMAJIK YAYAVAR”
- The Founder and the Chief Editor, the Ground Report India group
- The Vice-Chancellor and founder, the Gokul Social University, a non-formal but the community university
- The Author, Books
He is an Indian citizen & permanent resident of Australia and a scholar, an author, a social-policy critic, a frequent social wayfarer, a social entrepreneur and a journalist;He has been exploring, understanding and implementing the ideas of social-economy, participatory local governance, education, citizen-media, ground-journalism, rural-journalism, freedom of expression, bureaucratic accountability, tribal development, village development, reliefs & rehabilitation, village revival and other.
For Ground Report India editions, Vivek had been organising national or semi-national tours for exploring ground realities covering 5000 to 15000 kilometres in one or two months to establish Ground Report India, a constructive ground journalism platform with social accountability.
He has written a book “मानसिक, सामाजिक, आर्थिक स्वराज्य की ओर” on various social issues, development community practices, water, agriculture, his groundworks & efforts and conditioning of thoughts & mind. Reviewers say it is a practical book which answers “What” “Why” “How” practically for the development and social solution in India.


Leave a Reply