Kumar Shyam
यह विडियो राजस्थान के चूना बहुल इलाक़ों में स्थित चूना-फैकिट्रयों में काम करने वाले श्रमिकों के वास्तविक हालातों की ग्राऊंड-रिपोर्टिंग है। सीमित संसाधनों से एक यूट्यूबर द्वारा इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले प्रवासी एवं स्थानीय मज़दूरों पर होने वाले बेतहाशा शोषण को सामने लाने का प्रयास है। सियासत और मुख्यधारा की मीडिया के लिए अरूचिकर हो चुके इन मसलों को इस विडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह से इन फैक्ट्रियों में मज़दूरों के स्वास्थ्य से लेकर उनके रहन-सहन की मलभूत आवश्यकतओं से वंचित रखा जाता है। पर्यावरणीय प्रदुषण के अलावा स्थानीय ग्रामीणों को किस तरह से मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।


Leave a Reply