एआई (AI) – एक व्यापक परिप्रेक्ष्य और वर्तमान भ्रांति – बुद्धि या ‘अत्यधिक उन्नत प्रोसेसिंग’
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI): एक अतिरंजित नारा और सतही विशेषज्ञता का मिथक
आजकल हर जगह एक नया चलन, एक तरह का मानसिक शोरगुल व्याप्त है—वह है AI, AI और केवल AI का शोर। यह शब्द एक ऐसा सर्वव्यापी नारा बन गया है जिसे हर नई तकनीक, हर डिजिटल नवाचार और यहाँ तक कि साधारण ऑटोमेशन से जुड़ी हर वस्तु के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ दिया जाता है। इसे इस बात की परवाह किए बिना हर विषय पर थोपा जाता है कि वह वास्तव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यापक और गूढ़ सिद्धांतों के दायरे में आता है या नहीं।

विडंबना यह है कि यदि हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता की वास्तविक परिभाषा पर ध्यान दें, तो इसका दायरा कहीं अधिक विस्तृत है। मौलिक रूप से, हर वह वस्तु, तंत्र या सॉफ्टवेयर जो मानव के निरंतर हस्तक्षेप, निर्देश या सूक्ष्म प्रबंधन के बिना कार्य निष्पादित करने, निर्णय लेने या एक विशिष्ट समस्या को हल करने की क्षमता रखता है, वह मूलतः AI के सिद्धांतों के अंतर्गत आता है। यह एक साधारण थर्मोस्टेट से लेकर एक जटिल रोबोटिक आर्म तक हो सकता है। परंतु, हमारी आम धारणा और मीडिया का अति-उत्साह इसे केवल इंटरनेट से जुड़े आधुनिक डिजिटल उपकरणों, स्मार्टफोन ऐप्स, और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर तक ही सीमित कर देता है, जिससे AI की वास्तविक और मूलभूत वैज्ञानिक अवधारणा धुंधली हो जाती है।
इस परिदृश्य का एक और विरोधाभास यह है कि आज बाजार में ऐसे लोगों की भरमार है जो अत्यधिक अहंकार और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को "AI विशेषज्ञ" या "AI गुरु" घोषित करते हैं। ये लोग न केवल इस क्षेत्र में अपनी महारत का दावा करते हैं, बल्कि दूसरों को भी AI की शिक्षा देने का बीड़ा उठाते हैं। वे महंगे कोर्स बेचते हैं, वेबिनार आयोजित करते हैं और बड़े-बड़े मंचों से AI के भविष्य पर प्रवचन देते हैं। लेकिन जब इन तथाकथित विशेषज्ञों के ज्ञान का गहराई से विश्लेषण किया जाता है, उनकी मौलिक समझ और उनके दावों की जाँच की जाती है, तो अक्सर यह पता चलता है कि उन्हें AI के गूढ़ और मौलिक सिद्धांतों जैसे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग के गणितीय मॉडल, न्यूरल नेटवर्क की संरचना, प्रोबेबिलिस्टिक रीजनिंग या डेटा साइंस के जटिल एल्गोरिदम का ज्ञान तक नहीं होता।
AI के नाम पर उनका ज्ञान और कार्यक्षेत्र बहुत ही सीमित, सतही और अक्सर रेडीमेड टूल्स के उपयोग तक ही सिमटा होता है। इनका ज्ञान और कार्यप्रणाली अक्सर उस गली-मोहल्ले के स्वघोषित 'कंप्यूटर विशेषज्ञ' के ज्ञान से अधिक उन्नत नहीं होती, जो केवल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में टाइपिंग या साधारण डेटा एंट्री का काम करता है, लेकिन खुद को कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का ज्ञाता बताता है। यह प्रवृत्ति AI के वास्तविक क्षमता और उसके गहन वैज्ञानिक आधार को एक फैशन या सतही समझ तक सीमित कर देती है। यह न केवल AI की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है, बल्कि उन गंभीर शोधकर्ताओं और इंजीनियरों के प्रयासों को भी कमतर आँकता है जो वास्तव में इस क्षेत्र में मौलिक कार्य कर रहे हैं। AI के नाम पर यह सतही ज्ञान का प्रसार एक भ्रम पैदा करता है, जो इस क्रांतिकारी तकनीक की वास्तविक समझ और उसके नैतिक, सामाजिक तथा तकनीकी पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श को बाधित करता है।
AI का विकास शताब्दियों से हो रहा है
AI कोई नई या अचानक उत्पन्न हुई घटना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग मानव सभ्यता सदियों से, भले ही अनजाने में, करती आ रही है। आज के तथाकथित 'आधुनिक' AI की चर्चा के बीच, हम मूल तथ्य पर विचार नहीं कर पाते हैं कि AI के मूलभूत सिद्धांत अनेकानेक दशकों से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और जटिल प्रणालियों की आधारशिला रहे हैं।
हवाई जहाजों के स्वचालित उड़ान नियंत्रण प्रणाली से लेकर, मिसाइलों की जटिल लक्ष्य भेदन क्षमता, आधुनिक युद्धक टैंकों की कार्यप्रणाली, स्वचालित ट्रेनें, ट्रक, बसें और कारें, ये सभी अनगिनत प्रणालियाँ हैं जो AI के सिद्धांतों का ही प्रयोग कर रही हैं। यह सोचना कि मानव केवल शारीरिक श्रम और बिना किसी प्रकार के AI सिस्टम के चांद पर पहुँच गया था, या गहन अंतरिक्ष अन्वेषण संभव हुआ था, अथवा बड़े-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित होकर बिना किसी स्वचालित नियंत्रण के सुचारू रूप से चल रहे थे—यह वास्तविकता से परे है। इन सभी वैज्ञानिक और तकनीकी सफलताओं का मूल आधार किसी न किसी रूप में स्वचालन और इंटेलिजेंट नियंत्रण प्रणालियाँ रही हैं, जिसे आज हम AI कहते हैं।
मानव इतिहास के प्रत्येक मौलिक आविष्कार का मूल उद्देश्य हमेशा मानव परिश्रम को कम करना और उसकी क्षमता व दक्षता को बढ़ाना रहा है। चाहे वह आग की खोज हो, भाले का आविष्कार हो या पहिए का। मात्र पहिए के आविष्कार ने ही मानव श्रम को बहुत अधिक कम कर दिया था, जिससे परिवहन, कृषि और विनिर्माण की गति और दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। इस दृष्टि से देखा जाए तो, जिस मानव मस्तिष्क में पहिए के यांत्रिक स्वचालन का विजन पहली बार आया होगा, उसी दिन उसने एक प्रकार से श्रम की मुक्ति, दक्षता वृद्धि और इंटेलिजेंट मशीनरी की ओर पहला कदम बढ़ाकर आधुनिक AI की नींव रख दी थी। AI, अपनी गहरी जड़ों में, मानव की सदियों पुरानी इच्छा को साकार करने का ही उत्तरोत्तर विकसित होने वाला प्रयास है: कम प्रयास व कम परिश्रम से अधिक परिणाम प्राप्त करना।
मशीनों के आविष्कार और औद्योगिकीकरण के प्रारम्भ से ही, मानव श्रम का प्रयोग उत्तरोत्तर कम होता रहा है। स्टीम इंजन ने शारीरिक श्रम को प्रतिस्थापित किया, असेंबली लाइनों ने दोहराव वाले कार्यों को स्वचालित किया, और कंप्यूटिंग ने गणना और रिकॉर्ड-कीपिंग को संभाला। कृत्रिम बुद्धिमत्ता इसी ऐतिहासिक प्रक्रिया का एक तार्किक और अगला विस्तार है। यह अब न केवल शारीरिक या दोहराव वाले मानसिक कार्यों को, बल्कि जटिल संज्ञानात्मक कार्यों, निर्णय लेने और पैटर्न पहचान को भी स्वचालित करने की ओर अग्रसर है।
चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में AI का ऐतिहासिक योगदान:
चिकित्सा के क्षेत्र में AI का अनुप्रयोग और भी अधिक व्यापक और पुराना है। MRI (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग), अल्ट्रासाउंड स्कैन, CT Scan जैसे जटिल इमेजिंग उपकरण, पोर्टेबल ग्लूकोज मॉनिटर, डिजिटल ब्लडप्रेशर मशीनें, यहां तक कि प्रयोगशालाओं में रोगों का पता लगाने वाले विश्लेषक—ये सभी उपकरण डेटा प्रोसेसिंग, पैटर्न रिकग्निशन, और Decision-making के सिद्धांतों पर काम करते हैं, जो AI के ही रूप हैं। ये मशीनें एक प्रकार से डॉक्टर की आँख और दिमाग को विस्तार देती हैं। हम अनजाने में ही सही, लेकिन दशकों से इस प्रकार के 'एम्बेडेड' AI का प्रयोग करते आ रहे हैं।
AI बनाम वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अभाव
विडंबना यह है कि हम विज्ञान को केवल रटते हैं, उसके मौलिक सिद्धांतों, उसके इतिहास और उसके सामाजिक प्रभावों को समझते नहीं। हम अक्सर किसी नई तकनीक को उसके ऐतिहासिक संदर्भ से काटकर देखते हैं, जिससे अनावश्यक भय और अतिरंजित उत्साह पैदा होता है। हमें अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गहन चिंतन (Critical Thinking) की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि हम AI जैसी जटिल तकनीकों को केवल एक चमत्कार या खतरा न मानें, बल्कि मानव सभ्यता के विकास की एक स्वाभाविक और तार्किक अगली सीढ़ी के रूप में समझ सकें। AI का वर्तमान बूम पिछली शताब्दियों के नवाचारों की निरंतरता मात्र है, जिसका अंतिम लक्ष्य मानव जीवन को अधिक सुविधाजनक, कुशल और सार्थक बनाना है। बिना वैज्ञानिक दृष्टिकोण, क्रिटिकल थिंकिंग, तथा जीवन-मूल्यों को समाहित किए हुए AI का Optimal प्रयोग संभव ही नहीं हो सकता है।
यांत्रिकता बनाम मौलिकता बनाम AI का सरलता से उपयोग की क्षमता का आमजन तक पहुँचना बनाम गहन समझ की आवश्यकता और मानवीय मूल्यों की कसौटी
इंटरनेट के विस्तार, स्मार्टफोन्स की सर्वव्यापकता ने आम व्यक्ति की पहुँच में कंप्यूटिंग क्षमता ला दी है। सर्च इंजनों ने सूचनाओं के भंडार को फिंगर-टिप्स पर उपलब्ध करा दिया है। डेटा का बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण—हर गतिविधि, हर विचार, और हर लेनदेन का एक डिजिटल पदचिह्न—ने AI के लिए कच्चे डेटा का एक विशाल पर्वत खड़ा कर दिया है। डेटा की तीव्र गति से प्रोसेसिंग की क्षमता, उन्नत चिप्स की शक्ति ने इस कच्चे डेटा को उपयोगी ज्ञान में बदलने की गति व क्षमता को अकल्पनीय बना दिया है।
इन कारकों के संयुक्त और समन्वित प्रयोग के कारण ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज ठोस वास्तविकता के रूप में आमजन के समक्ष खुलकर सामने आई है। यह अब केवल शोध प्रयोगशालाओं या कॉर्पोरेट एकाधिकार की संपत्ति नहीं है; यह आम व्यक्ति की पहुँच और दैनिक जीवन की रेंज में आ गया है। यह युग-परिवर्तनकारी विकास एक ऐतिहासिक मोड़ है, लेकिन दुर्भाग्य से, हम में से अधिकांश लोग इस गहन तकनीकी और सामाजिक बदलाव को गहराई से देखने, समझने और इसके निहितार्थों का विश्लेषण करने के बजाय, केवल उस सतही हंगामे और शोरगुल के आधार पर AI को देख रहे हैं और उसे परिभाषित कर रहे हैं जो मीडिया, सनसनीखेज रिपोर्टिंग और बाजार की अटकलों में मचा हुआ है।
AI की क्षमताएँ व संभावनाएं व्यापक हैं। यह चिकित्सा निदान को बदल सकता है, वैज्ञानिक अनुसंधान को गति दे सकता है, और जटिल डेटा विश्लेषण को सरल बना सकता है। इन असीमित संभावनाओं के बावजूद, AI की अपनी मूलभूत सीमाएँ भी हैं।
उदाहरण के लिए, AI मौलिक और भावपूर्ण साहित्य की रचना नहीं कर सकता। यह संगीत या कला की ऐसी कृति उत्पन्न नहीं कर सकता जिसमें सच्चे अर्थों में मानवीय भावना, व्यक्तिगत अनुभव की पीड़ा या आनंद, या अस्तित्वगत अंतर्द्वंद का समावेश हो। भले ही AI इस तरह का होने का भ्रम—अत्यंत सफाई, तार्किक और भाषाई सटीकता के साथ—उत्पन्न कर ले, यह भ्रम ही रहेगा। यह कार्य केवल मानव ही कर सकता है, क्योंकि AI मूलतः यांत्रिकता है; यह 'बुद्धि' नहीं बल्कि 'अत्यधिक उन्नत प्रोसेसिंग' है।
AI का आधार एक अत्यधिक परिष्कृत और तीव्र गति से संचालित डेटा प्रोसेसिंग तंत्र है, जिसमें निम्नलिखित प्रक्रियाएँ शामिल हैं:
- Ingestion and Extraction: विशाल डेटासेट को अवशोषित करना और उसमें से प्रासंगिक जानकारी निकालना।
- Refinement and Transformation: कच्चे डेटा को संरचित और उपयोग योग्य प्रारूपों में बदलना।
- Anomaly Detection: डेटा में विसंगतियों, त्रुटियों या असामान्य पैटर्न की पहचान करना।
- Automated Imputation: अनुपलब्ध या लुप्त डेटा बिंदुओं को तार्किक रूप से अनुमानित और भरना।
- Intelligent Deduplication: डेटासेट से दोहराव वाली (डुप्लीकेट) प्रविष्टियों को कुशलता से हटाना।
- Predictive Analytics: ऐतिहासिक डेटा के आधार पर भविष्य की प्रवृत्तियों और परिणामों का पूर्वानुमान लगाना।
- Complex Pattern Recognition: ऐसे जटिल, गैर-रेखीय पैटर्न को पहचानना जो मानव आँख या सामान्य सांख्यिकीय उपकरण आसानी से नहीं पकड़ सकते।
यह सब होते हुए भी, भावनाओं, जीवन मूल्यों, गहन अंतर्दृष्टि और मौलिक विजन की समझ AI में अनुपस्थित है और हमेशा रहेगी। भले ही AI इन मूल्यों को Logical Mechanism के द्वारा परिभाषोत करते हुए स्वयं में समाहित करने की क्षमता विकसित करता रहे—अर्थात्, यह सीख ले कि इन मूल्यों पर कैसे प्रतिक्रिया देनी है या उनका अनुकरण कैसे करना है—वह मूलतः यांत्रिक ही रहेगा। यह कारण नहीं, बल्कि एक उन्नत प्रभाव है।
यह विरोधाभास है कि AI की यांत्रिकता हमें मनुष्य होने के सही अर्थ की याद दिलाती है
यदि मानव अपनी मौलिकता, वस्तुनिष्ठता, भावसंवेदना, नैतिकता, और उच्च जीवनमूल्यों जैसे करुणा, सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी, जवाबदेही का विकास, संवर्धन, व परिष्करण करते हुए स्वयं के जीवन में प्रमाणिकता के साथ नहीं जीता है, तो उसके और एक यांत्रिक मशीन के बीच कोई मूलभूत अंतर नहीं रह जाएगा। यह स्थिति मानव अस्तित्व के लिए एक गहरा संकट उत्पन्न करती है। जब मनुष्य केवल भौतिक सुख-सुविधाओं, दोहराव वाले विचारों और सतही भावनाओं के घेरे में सिमट जाता है, तो वह अपनी अद्वितीय मानवीय पहचान को खो बैठता है। इस तरह के जीवन में, जहाँ सृजनात्मकता और गहन चिंतन का अभाव होता है, वहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मानव से बेहतर सिद्ध होगी।
AI इस प्रकार के यांत्रिक कार्यों को कम से कम उच्च गति, त्रुटिरहित दक्षता और अथक क्षमता के साथ कर सकता है। जिस क्षेत्र में मानव केवल डेटा प्रोसेसिंग, तर्क-संगत निर्णय जो पूर्व-निर्धारित नियमों पर आधारित हों, और दोहराव वाले श्रम तक सीमित हो जाता है, वहाँ AI न केवल बराबरी करेगा, बल्कि मानव को बहुत बुरी तरह से पछाड़ भी देगा। मानव का 'केवल एक कार्यशील इकाई' बन जाना, उसे उसकी उच्चतम क्षमता से वंचित कर देता है। AI का उदय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमें अब भौतिकवादी लक्ष्यों और यांत्रिक स्किल क्षमता व दक्षता इत्यादि पर आधारित विशेषज्ञता से ऊपर उठना होगा।
AI के इस दौर में, मानव को अपनी पहचान को मजबूत करना अनिवार्य है। यह पहचान किसी भी एल्गोरिथम या कोड से परे है। यह वह पहचान है जो रचनात्मकता, गहन अंतर्ज्ञान, जटिल नैतिक निर्णय, सहानुभूति, करुणा और प्रेम जैसे अनूठे मानवीय गुणों पर आधारित है।
- रचनात्मकता—जो नए विचारों, कलात्मक अभिव्यक्ति, और समस्याओं के अप्रत्याशित समाधानों को जन्म देती है, मानव की विशिष्ट शक्ति है।
- अंतर्ज्ञान—जो डेटा और तर्क से परे जाकर गहरी समझ प्रदान करता है, मानव चेतना का प्रतीक है। सबसे महत्वपूर्ण, जटिल नैतिक और भावनात्मक परिदृश्य को समझने और उस पर करुणा के साथ प्रतिक्रिया देने की क्षमता केवल मानव में निहित है। ये गुण ही हमें AI के यांत्रिक दुनिया से अलग करते हैं।
AI का आगमन मानव जाति को एक गंभीर चुनौती देता है: मानव या तो अपने मानवीय सार को और गहरा करे, अपनी चेतना और नैतिकता का विकास करे, या एक उन्नत मशीन से अप्रसांगिक होने का जोखिम उठाए। यह चुनौती वास्तव में एक अवसर है, एक ऐसा अवसर जो हमें अपनी आंतरिक क्षमताओं, उच्च जीवनमूल्यों, और अस्तित्व के सच्चे अर्थ की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
हमें यह समझना होगा कि हमारा मूल्य विभिन्न प्रकार की यांत्रिक स्किल्स की हमारी दक्षता में नहीं, बल्कि हमारी मानवता में है। यदि हम अपने जीवन में प्रामाणिकता, करुणा, और उच्च नैतिक मापदंडों को स्थापित करते हैं, तभी हम AI के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं और भविष्य में अपनी अद्वितीय भूमिका को सुरक्षित रख सकते हैं। अन्यथा, हम केवल एक अप्रचलित मशीन का भाग बनकर रह जाएँगे।
AI उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण हानिकारक बदलाव ला रहा है जिनके कार्य दोहराव वाले, नियम-आधारित या यांत्रिक प्रकृति के होते हैं।
उदाहरण के लिए (यह उदाहरण उन सभी प्रकार के बौद्धिक कार्यों पर लागू होता है जहाँ मूल्य केवल जानकारी के पुनर्गठन या पुनरावृत्ति में निहित होता है।)
— AI की क्षमता व्याकरणिक नियमों पर आधारित प्रूफरीडिंग जैसे कार्यों को अत्यधिक कुशलता से करने की है, क्योंकि व्याकरण के नियम अंततः डेटा के रूप में कुशलता से संसाधित किए जा सकते हैं। इस कारण से, ऐसे कार्य जिनमें केवल सटीक पालन और पैटर्न की पहचान की आवश्यकता होती है, वे AI द्वारा स्वचालित होने के कगार पर हैं, जिससे उन पेशेवरों की भूमिका खतरे में पड़ रही है जो पहले इन कार्यों को करते थे।
इसके अतिरिक्त, AI उन लेखकों की जगह लेने की क्षमता रखता है जो मौलिक सामग्री तैयार करने के बजाय कापी-पेस्ट करके, हेरफेर करके, या संकलन करके लेखन का कार्य करते हैं। AI इस तरह के कार्यों को बहुत ही अधिक प्रभावी ढंग से कर सकता है जिनमें मौजूदा सामग्री को हेरफेर करना, बदलना, या विभिन्न स्रोतों जैसे पुस्तकों, लेखों, डेटासेट के मिश्रण से एक नई, लेकिन सार रूप से गैर-मौलिक, कृति तैयार करना शामिल है।
यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए भी एक गंभीर चुनौती है जो पहले सूचना की विषमता या उपलब्ध जानकारी की सीमिततता व आम लोगों तक सहजता से उपलब्ध नहीं होना का लाभ उठाते थे, और दूसरों के काम को तोड़-मरोड़ कर या संकलित करके अपना बताकर प्रस्तुत करते थे। AI इन 'नकलची' और 'संशोधनवादी' कार्यों को न केवल बेहतर तरीके से कर सकता है, बल्कि मानव की तुलना में कहीं अधिक गति, सटीकता और बड़े पैमाने पर, बेहतर ढंग से कर सकता है।
AI डेटा प्रोसेसिंग और पैटर्न दोहराव में उत्कृष्ट है, लेकिन यह उन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर सकता जो पूरी तरह से यांत्रिकता से परे हैं। वे कार्य जिनमें गहन मानवीय भावनाएँ, जीवन के मूल्यों से संबंधित समझ, दूरदर्शिता (दृष्टि), अद्वितीय मानसिकता, आलोचनात्मक और गहन सोच-विचार इत्यादि की आवश्यकता होती है—वहाँ AI का कोई वास्तविक या सार्थक प्रभाव हो ही नहीं सकता।
इसलिए यहां यह समझना महत्वपूर्ण है कि AI उन लोगों के लिए कोई वास्तविक खतरा पैदा नहीं करता है जो अपने काम में सच्ची मौलिकता लाते हैं। जो लोग मौलिक लेखक हैं, जो मूलभूत वैज्ञानिक खोज कर रहे हैं, या जो गहरी वैचारिक दृष्टि, विजनरी दृष्टि और गहन चिंतन गहरी सोच रखते हैं। क्योंकि इस तरह के कार्य AI की यांत्रिकता व डेटा प्रासेसिंग इत्यादि की दक्षता व क्षमता के दायरे से बाहर रहते है।
AI मौजूदा डेटा को संसाधित कर सकता है, लेकिन यह बिल्कुल नया विचार उत्पन्न नहीं कर सकता, गहरा नैतिक अंतर्ज्ञान विकसित नहीं कर सकता, या अद्वितीय मानवीय अनुभव को प्रतिबिंबित नहीं कर सकता। इसलिए, जबकि AI यांत्रिक और दोहराव वाले कार्यों को स्वचालित करके श्रम बाजार को बदल रहा है, विरोधाभास यह कि अनजाने में यह उन मौलिक विचारकों और रचनाकारों के मूल्य को और भी अधिक बढ़ाता है जो मानवीय नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं।
मौलिकता, अंतर्ज्ञान और रचनात्मकता की क्षमता मनुष्य का एक अनमोल और अपूरणीय गुण है। ये वे मानवीय क्षमताएं हैं जो नए ज्ञान का सृजन करती हैं, कला और साहित्य में आत्मा डालती हैं, और वैज्ञानिक प्रगति को मौलिक दिशा देती हैं।
भारत जैसे समाजों में ज्ञान और शोध का संकट : गूगल, AI और ज्ञान का भ्रम
वास्तविक बुद्धिमत्ता (Intelligence) वह है जो नए ज्ञान का सृजन करे, न कि केवल मौजूदा डेटा को पुनर्व्यवस्थित करे। वर्तमान में प्रचलित 'AI' एक तरह की फैंसी मशीन लर्निंग और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (Natural Language Processing) का मिश्रण है, जो सीमित डोमेन में प्रभावशाली लगती है, लेकिन मानव बुद्धि की गहराई और नवाचार की क्षमता की बराबरी नहीं कर सकती।
वर्तमान में अधिकांश लोगों द्वारा AI के प्रयोग का आधार केवल सतही अनुप्रयोगों तक सीमित है। इसलिए AI औजारों के प्रयोग (दुरुपयोग) का सबसे खतरनाक प्रभाव उन लोगों द्वारा डाला जा रहा है, जिन्हें रिसर्च और अकादमिक ईमानदारी की कोई मूलभूत समझ नहीं है। AI-जनित सामग्री के सहारे, ऐसे लोग रातोंरात 'रिसर्च पेपर' लिख रहे हैं, जिसके कारण अकादमिक जगत में गुणवत्ता और मौलिकता का गंभीर ह्रास हो रहा है। ऐसे 'AI टूल' का दुरुपयोग करके PhD की उपाधियाँ प्राप्त करना भी एक गंभीर जोखिम बन गया है, जहाँ छात्र स्वयं कोई मौलिक योगदान किए बिना, केवल डेटा को प्रोसेस करवाकर थीसिस प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे भी बुरा यह है कि इस तकनीक का उपयोग करके फर्जी तरीके से डेटा मैनिपुलेशन या सीधे-सीधे भ्रष्टाचार के माध्यम से पेटेंट हासिल किए जा रहे हैं। ये पेटेंट मौलिक नवाचार पर नहीं, बल्कि मौजूदा तकनीकों को मामूली रूप से बदलने या डेटा की बाजीगरी पर आधारित होते हैं। इसके समानांतर, पेशेवर जगत में भी एक फर्जी विशेषज्ञता का उभार हो रहा है। जिन व्यक्तियों को AI के उन्नत सिद्धांतों, मॉडल प्रशिक्षण, या इसके नैतिक निहितार्थों की कोई गहरी समझ नहीं है, वे स्वयं को 'AI विशेषज्ञ' या 'डेटा वैज्ञानिक' घोषित कर रहे हैं। ये लोग दूसरों को उटपटांग, सतही और अक्सर गलत तरीकों से AI का प्रयोग करना सिखाते हैं, जिससे एक पूरी पीढ़ी भ्रमित और गलत दिशा में प्रशिक्षित हो रही है।
यह पूरी स्थिति उस दौर का भयंकर दोहराव है जो 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में हुआ था। उस समय, हर गली-नुक्कड़ पर कंप्यूटर और 'डीटीपी' कोर्स सिखाने वाली दुकानें खुल गई थीं, जहाँ किसी भी मौलिक प्रोग्रामिंग या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग ज्ञान के बिना लोगों को 'कंप्यूटर एक्सपर्ट' बनने का सपना बेचा जाता था। आज AI के नाम पर वही सतही प्रशिक्षण, त्वरित लाभ और विशेषज्ञता का झूठा प्रदर्शन हो रहा है। वास्तविक चरित्र के स्तर पर देखा जाए, तो इस तथाकथित 'AI क्रांति' में कुछ भी मौलिक रूप से नया नहीं है। यह तकनीकी उपकरणों का एक नया सेट है, लेकिन इसे प्रयोग करने वालों की मानसिकता और ईमानदारी में कोई सुधार नहीं आया है। यह क्रांति नहीं, बल्कि एक चरित्र-संकट का नया मंच है, जहाँ लोग ज्ञान और नवाचार के कठिन मार्ग को त्यागकर, त्वरित और दिखावटी सफलता की ओर दौड़ रहे हैं। जब तक बुनियादी डिजिटल और अकादमिक ईमानदारी बहाल नहीं होती, यह 'AI' केवल एक भ्रम और एक खोखली विशेषज्ञता का प्रतीक बनी रहेगी।
भारत में एक बहुत ही अधिक बड़ा जनसमूह ऐसा है, जो यह मानकर चलता है कि गूगल व अन्य सर्च-इंजन के सर्च परिणामों से प्राप्त जानकारी ही अंतिम सत्य और प्रामाणिक ज्ञान है। यह एक खतरनाक भ्रांति है, जो डिजिटल साक्षरता के अभाव को दर्शाती है। दुर्भाग्य से, तकनीक से स्नातक (बी.टेक) या परास्नातक (एम.टेक) की उपाधि प्राप्त करने वाले लोगों में भी यह समझ नहीं होती।
गूगल या अन्य सर्चइंजन किसी भी जानकारी का प्राथमिक 'स्रोत' नहीं, बल्कि इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध अनगिनत, अवर्गीकृत आँकड़ों और सूचनाओं को एक व्यवस्थित तरीके से हमारे सामने प्रस्तुत करने का एक 'उपकरण' मात्र है। इनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़े पूरी तरह से भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत या पूरी तरह से सही भी हो सकते हैं। गूगल किसी जानकारी की गुणवत्ता, सत्यता या प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं करता है। वह केवल अपनी एल्गोरिथम के आधार पर सबसे प्रासंगिक या सबसे अधिक बार देखे गए परिणाम दिखाता है। इस मौलिक अंतर को न समझ पाना ही आज के समय में गलत सूचना (misinformation) और दुष्प्रचार (disinformation) के तेजी से फैलने का मुख्य कारण है। करोड़ों की संख्या में अधिकांश लोग गूगल को एक ज्ञानकोश या एक अकादमिक पुस्तकालय मानते हैं, जबकि यह सिर्फ विशाल, अनियंत्रित सूचना महासागर का एक यंत्र है।
ज्ञान के संदर्भ में यह संकट अब 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के नाम पर एक नए आयाम पर पहुँच गया है। वर्तमान में, अधिकतर लोग जिन 'AI' इंटरनेट औजारों का प्रयोग कर रहे हैं, उनका वास्तविक दायरा बहुत सीमित है। ये उपकरण मुख्य रूप से पहले से मौजूद तकनीकों का एक नया आवरण मात्र हैं। इनमें उन्नत सर्च इंजन क्षमताएँ, फोटोशॉप/वीडियोशॉप जैसे एडिटिंग टूल्स, बेहतर कॉपी-पेस्ट कार्यक्षमता और डेटा के मैनिपुलेशन की क्षमताएं ही शामिल हैं। यह समझना आवश्यक है कि ये उपकरण अभी भी AI के उन्नत, गहन और परिष्कृत प्रयोगों, जैसे कि मौलिक वैज्ञानिक खोज, जटिल समस्या-समाधान, या वास्तविक दुनिया की अभूतपूर्व चुनौतियों के लिए रचनात्मक समाधान विकसित करने से कोसों दूर हैं।
AI और शैक्षणिक ईमानदारी की चुनौती: शैक्षणिक और सामाजिक पतन का भयावह भविष्य
जिन देशों और समाजों में शिक्षा, ज्ञान, शोध, और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति कोई मौलिक गंभीरता नहीं है, जहाँ कोई दूरगामी, दीर्घकालिक विजन नहीं है, जहाँ उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का गहरा अभाव है, और जहाँ संस्थानों के हर स्तर पर भ्रष्टाचार एक सामाजिक रूप से स्थापित, स्वीकृत और प्रतिष्ठित तौर तरीका बन चुका है, वहाँ की शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्थितियाँ वास्तव में विकट और निराशाजनक हैं। यह स्थिति तब और भी भयावह हो जाती है जब बिना किसी वास्तविक अध्ययन, परिश्रम, या मौलिक योगदान के उच्चशिक्षा की डिग्रियाँ (विशेषकर पीएचडी) मात्र औपचारिकता या खरीद-फरोख्त के माध्यम से मिल जा रही हैं।
इसके बाद, जुगाड़, सिफारिश या प्रभाव का इस्तेमाल करके यही अयोग्य लोग न केवल नौकरियाँ प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान परिषदों के शीर्ष प्रशासनिक व नीति-निर्धारक पदों पर भी आसीन हो रहे हैं। जब शैक्षणिक नीतियों के निर्माता और दिशानिर्देशक ही इस तरह के लोग हों, जो स्वयं भ्रष्टाचार और अयोग्यता की उपज हैं, तो संपूर्ण शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र के पतन और भविष्य की भयावहता की कल्पना मात्र से ही सिरहन दौड़ जाती है। यह एक ऐसा दुष्चक्र है जो बौद्धिक विकास के हर रास्ते को अवरुद्ध कर रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सर्वसुलभता ने इस संकट को एक नया आयाम दिया है। पहले, सीमित पहुँच के कारण, केवल कुछ चालाक या साधन-संपन्न लोग ही दूसरों की प्रकाशित या अप्रकाशित पीएचडी थीसिस की नकल करके, या साहित्यिक चोरी (plagiarism) का सहारा लेकर अपनी थीसिस बनाने का अवसर प्राप्त कर पाते थे। अब, AI-आधारित उपकरणों की व्यापक और सरल उपलब्धता के कारण, थीसिस-निर्माण में साहित्यिक चोरी, नकल और डेटा हेरफेर का यह अवसर अत्यंत व्यापक रूप से सुलभ हो गया है। AI अब शोध-सार, डेटा संश्लेषण, और यहाँ तक कि संपूर्ण अध्याय 'उत्पन्न' करने की क्षमता रखता है, जिससे मौलिक कार्य और नकल के बीच का अंतर कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
लेकिन, यदि किसी समाज या देश में, जहाँ अकादमिक ईमानदारी के उच्च मानक स्थापित हैं, और जहाँ PhD की उपाधि वास्तव में मौलिक, कठोर और नैतिक रूप से सही शोध के आधार पर ही मिलती है, और नकल या हेरफेर की गई थीसिस को तुरंत खारिज कर दिया जाता है, तो वहाँ AI का प्रयोग एक धनात्मक और सहायक उपकरण के रूप में होगा। यह शोध की गति को बढ़ाएगा, जटिल डेटा का विश्लेषण करने में मदद करेगा, और ज्ञान के नए क्षेत्रों को खोलने में सहायक होगा। इसके विपरीत, जहाँ अकादमिक मूल्य पहले से ही ध्वस्त हैं, वहाँ AI का प्रयोग ऋणात्मक रूप से, यानी छल और अयोग्यता को बढ़ावा देने के लिए होता है।
सकारात्मक विकास के लिए आवश्यक सामाजिक और बौद्धिक आधार बनाम मूल्य आधारित मानसिकता व नवाचार की तिरस्कारपूर्ण उपेक्षा:
आज तकनीक का विस्तारीकरण और सरल उपलब्धता तो होती जा रही है—AI, मशीन लर्निंग, बायो-टेक्नोलॉजी, नैनो-टेक्नोलॉजी—ये सब हमारी उंगलियों पर हैं। लेकिन इन शक्तिशाली उपकरणों का प्रयोग कैसे करना है, और क्यों करना है—इस मौलिक प्रश्न का उत्तर देने के लिए जिस समझ, नैतिक चरित्र, सार्वभौमिक मूल्य, दूरदर्शी दृष्टि, और विवेकपूर्ण निर्णय की आवश्यकता होती है—उस पर हम कोई काम ही नहीं कर रहे हैं। हम तकनीकी कौशल (how-to) पर तो ध्यान दे रहे हैं, लेकिन नैतिक आधार (why) की उपेक्षा कर रहे हैं। न ही इस दिशा में हमारी कोई गंभीर तैयारी है, और न ही हमें यह आभास हो रहा है कि इस तरह की 'मानवीय तैयारी' (ethical and philosophical readiness) मानव समाज के भविष्य के लिए कितनी अधिक आवश्यक है। तकनीक एक दोधारी तलवार होती है; यह अतुलनीय कल्याण भी कर सकती है और विनाश भी। इसका नैतिक, विवेकपूर्ण, और मूल्य-आधारित उपयोग सुनिश्चित किए बिना, केवल इसकी उपलब्धता मात्र से समाज का वास्तविक कल्याण और सतत उत्थान संभव नहीं है।
वास्तविक और सतत प्रगति उन समाजों या देशों में होती है जहाँ लोगों के अंदर मौलिकता, ज्ञान की खोज, गहन समझ, सतत जिज्ञासा, तार्किक विचार और आलोचनात्मक विश्लेषण के प्रति एक सुदृढ़ वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। इन समाजों में, ये मूल्य मात्र सैद्धांतिक अवधारणाएं नहीं होते, बल्कि इन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है और ये संपूर्ण समाज का मूल आधार होते हैं। ऐसे समाज और लोग AI जैसी उन्नत तकनीकों का परिष्कृत और विवेकपूर्ण प्रयोग करते हुए, अपने ज्ञान और बौद्धिक संपदा को निरंतर विकसित और उन्नत करते रहेंगे। वे AI को एक उपकरण के रूप में देखते हैं, जो मानव मस्तिष्क की क्षमताओं का विस्तार करता है, न कि उसे प्रतिस्थापित करता है।
लेकिन जो समाज ऐसे मूलभूत बौद्धिक और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में विफल रहे हैं, उनके लिए यह अत्यंत भयावह स्थिति है। तकनीकी प्रगति की दौड़ में, इस तरह के समाज या देश हमेशा पिछलग्गू ही रहेंगे, दूसरों द्वारा बनाए गए नवाचारों का केवल उपभोग करेंगे, मौलिक योगदान नहीं दे पाएंगे। वे अपनी सीमाओं और दायरों के भीतर ही अपनी झूठी, आत्म-केंद्रित प्रशंसा ('मुँह मियाँ मिठ्ठू' बनने की प्रवृत्ति) करते रहेंगे, जबकि विकसित विश्व तेजी से आगे बढ़ रहा होगा। वहीं पिछलग्गू समाज वास्तविक विकास और उत्थान से कोसों दूर रहेंगे। परिणामस्वरुप, ऐसे समाज के लोगों में भयंकर रूप से कुंठा और विकृत मानसिकता व्याप्त होती रहेगी, क्योंकि वे अपनी अयोग्यता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने की वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
by Vivek Umrao Glendenning 'Social Nomad'
- The Founder, the Executive Editor: Ground Report India group
- Member, London Press Club, UK
- Member, International Association of Press Clubs (London Press Club)
- Member, International PEN
- Member, Sydney PEN
- Member, International Board-the International Association of Educators for World Peace
- World Peace Ambassador 2018-22
- Wellness Consultant - Holistic Architect
- The Author, Books
Vivek Umrao Glendenning’s life narrative is a powerful illustration of idealism translated into profound action, marked by an unwavering commitment to social justice and a deliberate rejection of personal ambition for the greater good. His journey is not merely a biography but a case study in radical dedication to community upliftment in some of India's most underserved regions.
The Architect of a Life of Service:
Trained initially as a mechanical engineer, Vivek's career path seemed predetermined—a lucrative future in research and corporate life, particularly within the nascent renewable energy sector. However, this conventional trajectory was abandoned for a higher calling. Driven by an innate sense of responsibility, he consciously chose to dedicate his expertise and energy to full-time volunteer work among India’s exploited and marginalised populations. This choice was immediate and definitive: service was prioritised over salary, and social impact became the sole measure of success.
This profound commitment was tested early on. He famously declined a highly sought-after PhD scholarship from a prestigious European university—an aspirational dream for countless Indian students. His rationale was clear: the immediate, tangible need on the ground outweighed the prestige and distance of academic life. He believed that direct engagement with the communities he served offered a more impactful and essential form of learning and contribution than any institutional accolade could provide.
The Journey of Immersion and Insight:
To genuinely understand the complexities of life in India’s poorest and most neglected areas, Vivek embarked on an extraordinary, years-long personal odyssey. He walked thousands of miles, traversing countless villages, living on the ground, and gathering unfiltered, primary information directly from the source. These extensive foot journeys were rigorous, intense, and crucial to his methodology, ensuring his insights were untouched by bureaucratic or media manipulation.
This period was defined by intense marching, countless community meetings, and deep, profound discussions. Through this process of radical immersion, he engaged in direct dialogue with over a million people before reaching the age of forty. This invaluable, first-hand experience provided him with an unparalleled, grassroots understanding of the struggles, aspirations, social dynamics, and latent potential of the marginalised communities he served.
A Holistic Framework for Community Development:
Vivek’s work was characterised by a holistic and multifaceted approach to community development, addressing systemic issues across a broad spectrum of critical areas:
- Social Economy and Empowerment: He meticulously researched, understood, and successfully implemented concepts of social economy, establishing sustainable, self-reliant economic models that genuinely empowered communities from within.
- Participatory Governance: He fiercely championed participatory local governance, fundamentally shifting decision-making power from external bodies to the people directly affected, thereby ensuring accountability and relevance.
- Education and Voice: Recognising the transformative power of knowledge, education was a cornerstone of his efforts. Furthermore, he pioneered citizen journalism and ground/rural reporting, providing platforms for the voiceless and bringing authentic, often-ignored narratives to the national and international forefront.
- Justice and Accountability: He was a fierce advocate for freedom of expression and relentlessly campaigned for bureaucratic accountability, essential elements for transparent, responsive, and ethical governance.
- Equitable Growth and Revival: His mission focused on Tribal and village development initiatives, striving for equitable growth. He also dedicated significant energy to relief, rehabilitation, and vital village revival efforts, particularly in the aftermath of natural or social crises.
Pioneering Institutional Initiatives:
His impact extended to the establishment and co-founding of numerous groundbreaking institutions and initiatives across India, demonstrating his ability to scale local efforts into sustainable organisational structures:
- Social and Developmental Organisations: He was instrumental in establishing diverse social organisations that fostered collective action, community ownership, and sustained empowerment.
- Essential Service Provision: He played a crucial role in establishing essential educational and health institutions, ensuring access to basic services in areas of critical need.
- Economic Independence: To foster self-reliance, he championed cottage industries and developed effective marketing systems, providing communities with the tools for economic stability and independence.
- Community University Model: Perhaps his most unique contribution was the co-founding of community universities. These institutions offered accessible, needs-based education tailored to local realities, with curricula focused on practical areas such as social economy, environmental stewardship, public health, renewable energy, groundwater management, river revitalisation, social justice, and overall sustainability.
Personal Sacrifice and Dedication:
Vivek’s personal life was also shaped by his unwavering commitment to his work. Approximately fifteen years ago, he married an Australian hydrology-scientist, yet he remained on the ground in India for over a decade following the marriage, continuing his tireless work.
His dedication was deeply shared with his spouse and fundamentally shaped their family planning. They collectively made the extraordinary decision not to have a child until their presence in India was no longer critically required for the ongoing social works. This profound conviction led them to wait eleven years after their marriage before welcoming a baby into their lives.
His deep, reciprocal connection with the communities he served was undeniable. Hundreds of thousands of people from marginalised groups across India not only held him in high regard but frequently considered him a cherished family member.
Transition and Continued Global Advocacy:
Despite this immense accumulation of achievements and prestige, Vivek made the conscious, transformative decision to step back from full-time ground work to become a full-time father to his son. Prior to his departure from India, he exemplified his commitment to minimalist living and non-attachment by donating nearly all his possessions, retaining only a few personal items.
Though no longer physically present in India, his passion for social justice remains vibrant. He regularly contributes to journals and social media platforms that focus on critical social issues in India, maintaining a vital connection to the challenges and progress there. He provides invaluable remote counselling to local activists, sharing his vast experience and strategic insights to support ongoing social solutions. Furthermore, he is now deeply involved with several international groups dedicated to global peace and sustainability, broadening his influence to a worldwide scale.
Ground Journalism and Literary Contribution:
Through the various editions of Ground Report India, Vivek orchestrated extensive, often arduous, nationwide and semi-national tours. These intense expeditions covered up to 15,000 kilometres within one to two months, all driven by the singular objective of exploring and documenting ground realities across the entire subcontinent. His ultimate mission was the establishment of a robust, constructive ground journalism platform, underpinned by a strong commitment to social accountability, ensuring that the authentic voices and lived experiences from the grassroots were heard and acknowledged.
As an accomplished writer, Vivek authored the significant Hindi book, “मानसिक, सामाजिक, आरà¥à¤¥à¤¿à¤• सà¥à¤µà¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯ की ओर†(Towards Mental, Social, and Economic Swaraj) https://catalogue.nla.gov.au/catalog/10168957. This profound literary work delves into a multitude of pressing social issues, encompassing community development, water and agricultural management, essential groundwork, and the critical conditioning of thought and mind necessary for societal change. The book has been widely commended in reviews for its practical, comprehensive approach, notably addressing the "What," "Why," and "How" of socioeconomic development in India, making it a vital resource for both practitioners and thinkers in the field.
