प्रति द्विमासिक-पुरस्कार
1000 (एक हजार) रुपए
प्रति वार्षिक-पुरस्कार
2500 (ढाई हजार) से 10000 (दस हजार) रुपए
आप अपनी रचनाएं ग्राउंड रिपोर्ट इंडिया हिंदी ई-जरनल में प्रकाशन के लिए भेज सकते हैं। वर्ष जनवरी से शुरू होगा। वर्ष के पहले द्विमासिक-पुरस्कार, जनवरी-फरवरी सत्र, की घोषणा मार्च के अंत में की जाएगी, कुल तीन महीने का समय, इस तरह प्रति वर्ष चार द्विमासिक-पुरस्कार व एक वार्षिक-पुरस्कार दिए जाएंगे।
रचनाओं के प्रकार : रचना भेजने के लिए फार्म यहां उपलब्ध है
- गद्य-कविता
- लेख
- पत्रकारिता-लेख (चित्र सहित)
- जमीनी सामाजिक कार्यों के स्व-अनुभव (चित्र सहित)
रचनाएं भेजने के लिए लिंक पर जाइए,
नियम व शर्तें :
- रचना मौलिक होनी चाहिए। नकल, आंशिक-नकल, व छेड़छाड़ इत्यादि के द्वारा रचित नहीं होनी चाहिए।
- रचना कम से कम गद्य 1000 शब्दों / पद्य 500 शब्दों की होनी चाहिए।
- रचना में वाक्य-विन्यास त्रुटियां नहीं होनी चाहिए।
- रचना सोशल मीडिया में पूर्व प्रकाशित हो सकती है। लेकिन पूर्व में पुरस्कृत नहीं होनी चाहिए, प्रिंट मीडिया में प्रकाशित नहीं होनी चाहिए।
- रचना किसी भी राजनैतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं होनी चाहिए।
- रचना जाति/नस्ल/धर्म इत्यादि के संदर्भ में घृणा आधारित नहीं होनी चाहिए।
- रचना माओवाद/माओवादी-हिंसा/जातीय-हिंसा/धार्मिक-हिंसा/साम्प्रदायिक-हिंसा इत्यादि के समर्थन में नहीं होना चाहिए।
- एक रचनाकार की रचनाएं एक वर्ष में एक से अधिक बार द्विमासिक पुरस्कार से पुरस्कृत हो सकतीं हैं।
- वार्षिक पुरस्कार के लिए रचना का द्विमासिक-पुरस्कृत होना आवश्यक नहीं है।
- मुख्य संपादक, संपादक मंडल, अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार मंडल इत्यादि की रचनाओं को पुरस्कृत नहीं किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए चयन-प्रक्रिया :
विश्व का कोई भी मनुष्य जो हिंदी पढ़ना जानता है, वह पुरस्कार चयन प्रक्रिया में लेख पर टिप्पणी करके भागीदार बन सकता है। प्वाइंट की गणना के लिए ग्राउंड रिपोर्ट इंडिया हिंदी में प्रकाशित लेख पर उपलब्ध टिप्पणी-बक्सा में ही की गई टिप्पणियां ही मान्य होगी। एक मनुष्य एक से अधिक टिप्पणी कर सकता है लेकिन प्वाइंट केवल एक ही टिप्पणी के मान्य होंगे।
जिस रचना को सबसे अधिक प्वाइंट प्राप्त होंगे, उसको पुरस्कृत किया जाएगा।
तत्व | द्विमासिक के लिए प्वाइंट | वार्षिक के लिए प्वाइंट |
---|---|---|
टिप्पणी - अभिवादन, शुभकामना व प्रशंसा | 2 से 5 | 2 से 5 |
टिप्पणी - वस्तुनिष्ठ तर्कसंगत | 10 से 50 | 10 से 100 |
सलाहकार मंडल सदस्य | 100 से 150 तक | 100 से 200 तक |
संपादक मंडल सदस्य | 150 से 200 तक | 100 से 300 तक |
मुख्य संपादक | 250 से 300 तक | 500 से 600 तक |
सलाहकार मंडल — निर्माणाधीन
- पंकज चतुर्वेदी, National Book Trust
- डा० रितु जमाल
- रजनीश संतोष
- अखिलेश प्रधान
- प्रबुद्ध सचान
- प्रतीक कटियार
संपादक मंडल
मुख्य संपादक
रचनाओं को प्वाइंट्स देने के लिए लिंक पर जाइए
Thanku..for this great platform sir…it will be my pleasure if I’ll be the part of this
thanks sir for available a platform
शानदार कार्य एक शानदार मंच है प्रतिभा को पहचानने में आप के द्वारा।